खबरे |

खबरे |

चीन की अर्थव्यवस्था संकट में, उसका आर्थिक मॉडल ‘‘चरमराया’’ : डब्ल्यूएसजी
Published : Aug 21, 2023, 11:46 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

वित्तीय दैनिक पत्र ने कहा, ‘‘ अब (आर्थिक) मॉडल चरमरा गया है।’’

वाशिंगटन: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चीन की अर्थव्यवस्था अब गहरे संकट में है और उसका 40 साल का सफल वृद्धि मॉडल चरमरा गया है। अमेरिका के एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ने अपनी खबर में यह बात कही। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (डब्ल्यूएसजी) ने रविवार की अपनी बड़ी खबर में लिखा कि अर्थशास्त्री अब मानते हैं कि चीन बहुत धीमी वृद्धि के युग में प्रवेश कर रहा है। प्रतिकूल जनसांख्यिकी और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों के साथ बढ़ती दूरियों से स्थिति और खराब हो गई है, जो विदेशी निवेश व व्यापार को खतरे में डाल रहा है।

खबर में कहा गया कि यह केवल आर्थिक कमजोरी का दौर नहीं है बल्कि इसका असर लंबे समय तक दिख सकता है। वित्तीय दैनिक पत्र ने कहा, ‘‘ अब (आर्थिक) मॉडल चरमरा गया है।’’

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर व आर्थिक संकटों के विशेषज्ञ एडम टोजे के हवाले से कहा, ‘‘ हम आर्थिक इतिहास के सबसे नाटकीय बदलाव को देख रहे हैं।’’ खबर में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि सरकार व राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों के विभिन्न स्तरों के कर्ज सहित कुल ऋण 2022 तक चीन के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 300 प्रतिशत हो गया था, जो अमेरिकी स्तर को पार कर गया। यह 2012 में 200 प्रतिशत से भी कम था।

दूसरी ओर, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने जून में कहा था कि चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2023 की पहली छमाही (एच1) में सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़ा। पहली छमाही में चीन की जीडीपी 59,300 अरब युआन रहा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM