खबरे |

खबरे |

चीन में एक संयंत्र में आग लगने से 36 लोगों की मौत, दो लापता
Published : Nov 22, 2022, 9:24 am IST
Updated : Nov 22, 2022, 9:24 am IST
SHARE ARTICLE
36 people killed, two missing in a plant fire in China
36 people killed, two missing in a plant fire in China

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, हादसे में दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

बीजिंग :  मध्य चीन में एक कंपनी के संयंत्र में सोमवार रात भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं।

शहर के सूचना विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत के आन्यांग शहर के वेनफेंग जिले में एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी के संयंत्र में सोमवार को लगी आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को चार घंटे से अधिक समय लगा। आग पर रात करीब 11 बजे काबू पाया गया।.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, हादसे में दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।.

पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भ्रष्टाचार के कारण सुरक्षा संबंधी उपायों में कोताही बरते जाने से औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की घटनाएं काफी आम हो गई हैं।

वर्ष 2015 में उत्तरी बंदरगाह शहर तिआंजिन में एक रासायनिक गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 170 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 700 अन्य घायल हुए थे.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM