खबरे |

खबरे |

China earthquake : चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 149, दो अभी भी लापता
Published : Dec 25, 2023, 4:26 pm IST
Updated : Dec 25, 2023, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Death toll from earthquake in China increased to 149
Death toll from earthquake in China increased to 149

किंघई आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने सोमवार को कहा कि किंघई प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।

China earthquake Update Today: इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर-पश्चिम चीन में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है और दो लोग अब भी लापता हैं। क्षेत्र में बीते नौ वर्षों में सबसे भीषण भूकंप 18 दिसंबर की आधी रात को धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। भूकंप ने पिछले शनिवार को पड़ोसी किंघई प्रांत के जिशिशान काउंटी, गांसू प्रांत और मिनहे काउंटी को प्रभावित किया। भूकंप से जानमाल का काफी नुकसान हुआ।

किंघई आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने सोमवार को कहा कि किंघई प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। विभाग ने कहा कि दो लापता लोगों की तलाश जारी है। गांसू प्रांत में मरने वालों की संख्या 117 है जबकि 781 लोग घायल हुए हैं। किंघई में भूकंप में लगभग 200 लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें : Ranbir-Alia Shows Daughter Raha Kapoor Face: रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, फैंस बोले ये तो...

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने उत्तर-पश्चिम चीन में भूकंप प्रभावित गांवों का दौरा किया और बचाव एवं राहत दलों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भूकंप प्रभावित इलाकों में लोग सर्दियों में सुरक्षित रूप से रहें। आधिकारिक मीडिया की खबरों के मुताबिक, अब तक करीब 500 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि अन्य 282 का उपचार चल रहा है। इनमें से 17 की हालत नाजुक बनी हुई है और 69 अन्य की स्थिति गंभीर बताई गई है।

(For more news apart fromChina earthquake News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM