खबरे |

खबरे |

Imran Khan News: इमरान खान पर लगे आरोप झूठे और राजनीतिक, पाकिस्तान सरकार को रिहा करना चाहिए: संयुक्त राष्ट्र
Published : Jul 2, 2024, 7:55 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 7:55 pm IST
SHARE ARTICLE
allegations against Imran Khan are false and political news in hindi
allegations against Imran Khan are false and political news in hindi

इमरान खान को जेल में रखने का मुख्य मकसद उन्हें पाकिस्तान की राजनीति से दूर करना था।

United Nations Comes in Favour of Imran Khan News In Hindi: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक समूह ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इमरान खान के खिलाफ लाए गए कम से कम दो मामले राजनीति से प्रेरित हैं। इमरान खान को जेल में रखने का मुख्य मकसद उन्हें पाकिस्तान की राजनीति से दूर करना था। संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह ने 18 से 27 मार्च तक जिनेवा में अपने 99वें सत्र में 71 वर्षीय इमरान खान की हिरासत पर अपनी राय दी।

संयुक्त राष्ट्र के इस समूह ने कहा कि तोशाखाना और सिफर मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी, जिसका मकसद उन्हें पाकिस्तान की राजनीति से दूर करना था। समूह ने कहा कि यह बिना किसी कानूनी आधार के था।

तोशाखाना मामले में पूर्व पीएम पर आरोप था कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान जानबूझकर सरकारी खजाने का ब्यौरा छिपाया। इमरान पर सरकारी खजाने से महंगे तोहफे बेचकर कमाई करने का भी आरोप लगा था। पिछले साल 5 अगस्त को इस्लामाबाद की एक निचली अदालत ने पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा दायर पहले मामले में इमरान खान को दोषी ठहराया था और उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। बाद में उसी दिन उन्हें पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोषी पाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

संयुक्त राष्ट्र समूह ने कहा, "इमरान खान की हिरासत का कोई कानूनी आधार नहीं था।" इसका एकमात्र उद्देश्य उन्हें राजनीति से दूर रखना था।”

(For more news apart from allegations against Imran Khan are false and political news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM