खबरे |

खबरे |

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा ने कर्नाटक में समान नागरिक संहिता लागू करने का किया वादा
Published : May 1, 2023, 1:40 pm IST
Updated : May 1, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP promises to implement Uniform Civil Code in Karnataka
BJP promises to implement Uniform Civil Code in Karnataka

राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

बेंगलुरु : कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया है।घोषणापत्र के अनुसार, ‘‘समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस उच्च स्तरीय समिति द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर हम कर्नाटक में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।’’

घोषणापत्र जारी करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘भारत का संविधान हमें समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ने की अनुमति देता है। सभी के लिए न्याय और किसी का भी तुष्टीकरण नहीं, यही हमारी नीति है।’’

भाजपा ने कहा कि वह गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को उगादि, गणेश चतुर्थी और दीपावली के महीनों के दौरान तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर प्रदान करेगी।

पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा, ‘‘हम राज्य के हर नगर निगम के हर वार्ड में एक ‘अटल आहार केंद्र’ स्थापित करेंगे ताकि राज्य भर में सस्ता, गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यकर भोजन प्रदान किया जा सके।’’ पार्टी ने ‘पोशाने’ योजना शुरू करने का भी वादा किया, जिसके माध्यम से प्रत्येक बीपीएल परिवार को हर दिन आधा लीटर ‘नंदिनी’ दूध और मासिक राशन किट के माध्यम से पांच किलो ‘श्री अन्न- सिरी धन्य’ प्रदान किया जाएगा।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM