खबरे |

खबरे |

डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 पर
Published : Aug 1, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला।

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव देखा गया। इसका मुख्य कारण डॉलर सूचकांक का बढ़ना और एशियाई मुद्राओं के अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.24 के उच्चस्तर तथा 82.33 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे टूटकर 82.26 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.29 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 102.14 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 85.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 66,459.31 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 701.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM