खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी
Published : Feb 2, 2023, 2:54 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 2:54 pm IST
SHARE ARTICLE
President Draupadi Murmu will be on a two-day visit to Odisha on February 10
President Draupadi Murmu will be on a two-day visit to Odisha on February 10

राष्ट्रपति राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की राजधानी में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की राजधानी में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने ही दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति गणेशी लाल को अपनी इच्छा व्यक्त करते इस संबंध में पत्र लिखा था।

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मुर्मू का ओडिशा का यह दूसरा दौरा होगा।. राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह 10 फरवरी को पूर्वाह्न पौने 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगी और ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह दोपहर में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।. मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM