खबरे |

खबरे |

Mahua Moitra Cash For Query Controversy : निशिकांत दुबे ने मोइत्रा का बचाव करने पर कांग्रेस सांसद पर उठाए सवाल
Published : Nov 3, 2023, 6:15 pm IST
Updated : Nov 3, 2023, 6:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Nishikant Dubey raised questions on Congress MP for defending Moitra
Nishikant Dubey raised questions on Congress MP for defending Moitra

भाजपा सांसद ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘‘महुआ सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की सदस्य है जिसमें हीरानंदानी की रुचि है।

Mahua Moitra Cash For Query Controversy : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने ‘रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोप के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा का कांग्रेस नेता एन उत्तम कुमार रेड्डी द्वारा बचाव किए जाने पर शुक्रवार को सवाल खड़े किए।

दुबे का यह भी कहना है कि सांसद के अकाउंट के माध्यम से संसदीय पोर्टल तक पहुंच रखने वाला कोई बाहरी व्यक्ति संवेदनशील दस्तावेज प्राप्त कर सकता है। उत्तम कुमार रेड्डी लोकसभा की आचार समिति के सदस्य हैं। उनका कहना था कि मोइत्रा द्वारा उनके लॉग-इन के माध्यम से पोर्टल का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ एक ओटीपी साझा करने के बाद ही संसद में उनकी ओर से पूछे जाने वाला प्रश्न अपलोड किया जा सकता है।

दुबे ने रेड्डी की दलील पर सवाल खड़े करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मीडिया में कल कांग्रेस पार्टी के सांसद उत्तम रेड्डी ने बिना जानकारी के महुआ (आरोपी सांसद) का बचाव कर देश को गुमराह किया ।’’

भाजपा सांसद ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘‘महुआ सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की सदस्य है जिसमें हीरानंदानी की रुचि है। उसके सभी गोपनीय दस्तावेज बिना ओटीपी के मिले या नहीं? महुआ स्वास्थ्य विभाग संबंधी समिति की सदस्य हैं उसके भी गोपनीय काग़ज़ मिले कि नहीं? डेटा संरक्षण संबंधी संयुक्त समिति का भी गोपनीय पेपर इस पोर्टल पर है या नहीं?’’ दुबे ने दावा किया, ‘‘ यहां तो पूरी दाल ही काली है,राष्ट्रीय सुरक्षा को बेचने का भ्रष्टाचार है।’’

लोकसभा की आचार समिति में शामिल विपक्षी सदस्य बृहस्पतिवार को महुआ मोइत्रा के साथ, इसकी बैठक से बाहर निकल गए और समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पर मोइत्रा से ‘अशोभनीय व्यक्तिगत प्रश्न’ पूछने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ, सोनकर ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने उनके खिलाफ ये आरोप लगाए ताकि मोइत्रा के ‘अनैतिक आचरण’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद को सवालों से बचाया जा सके। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM