खबरे |

खबरे |

Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023: बघेल को झटका, बीजेपी के हाथ में राज्य की सत्ता, हासिल की बहुमत
Published : Dec 3, 2023, 6:28 pm IST
Updated : Dec 3, 2023, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023 BJP wins News in Hindi
Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023 BJP wins News in Hindi

राज्य में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था।

Chhattisgarh Assembly Elections Result 2023: दो चरणों में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम आज सामने आ चुका है. बीजेपी ने राज्य में शानदार जीत दर्ज कर ली है और दिसंबर 2018 में सत्ता से बाहर होने के ठीक पांच साल बाद फिर से सत्ता हासिल कर ली है। बता दें कि राज्य में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों चरणों में 76.31% मतदान हुआ।

बघेल को झटका

पांच साल पहले, छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखा गया, जब भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 15 वर्षों में पहली गैर-भाजपा सरकार बनाई। भगवा पार्टी, जो दिसंबर 2003 में राज्य की स्थापना के बाद से सत्ता में थी, को 90 सदस्यीय विधानसभा में केवल 15 सीटों पर भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

वहीं एक बार फिर बीजेपी ने राज्य में अपना राज कायम कर लिया है. बता दें कि ये नतीजे 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकेत दे रही है. जीत के बाद पार्टी समर्थकों और नेताओं में जश्न का माहौल छाया हुआ है. ढ़ोल-तासे बजाकर से अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं. वहीं कांग्रेस इस हार से निराश नजर आ रही है. बता दें कि जब वोटों की गिणती शुरू हुई थी तो कांग्रेस दावा कर रही थी वो बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी लेकिन नतीजों ने उनती उम्मादों पर पानी फेर दिया है. 

 दो चरणों में संपन्न हुए थे चुनाव

बता दें कि राज्य में चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे, जिसमें क्रमशः 7 और 17 नवंबर को 20 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया गया। कुल 1,181 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, दोनों चरणों में कुल मिलाकर 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 78 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 75.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। इसके विपरीत, भाजपा को केवल 15 सीटें हासिल हुईं। वहीं इस बार भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता कायम कर ली है. 


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM