खबरे |

खबरे |

कंझावला घटना: दिल्ली महिला आयोग ने पीड़िता के चरित्र पर सवाल न उठाने की अपील की
Published : Jan 4, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Kanjhawala incident: Delhi Commission for Women appeals not to question the character of the victim
Kanjhawala incident: Delhi Commission for Women appeals not to question the character of the victim

मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी पुलिस हिरासत में हैं। अंजली सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

New Delhi : दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे कंझावला हादसे में जान गंवाने वाली युवती के चरित्र पर सवाल न उठाएं। हादसे के समय युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली के कुछ दावों के बाद उस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, कंझावला में अंजली सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को कई किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। स्कूटी पर अंजली के पीछे बैठी उसकी सहेली ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया था। उसने दावा किया था कि हादसे के समय अंजली नशे में थी और वाहन चलाने की जिद कर रही थी।

नाम उजागर न करने की शर्त पर उसकी सहेली ने बताया कि वे शनिवार रात उसके सहेलीों से मिलने एक होटल गए थे।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख मालीवाल ने सवाल किया कि पुलिस के, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए उस तक पहुंचने तक वह चुप क्यों थी?.

मालीवाल ने कहा, ‘‘ अंजली की सहेली उस पर इल्ज़ाम लगा रही है। वह हादसे के समय अंजली के साथ थी। वह घटनास्थल से घर आ गई। जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में क्या उसने पुलिस या अंजली के परिवार को बताने की जरूरत नहीं समझी?’’.

उन्होंने कहा, ‘‘ अंजली को जो कार घसीटते हुए ले जा रही थी वह (सहेली) उसका पीछा कर सकती थी, वह (अंजली) भी मदद की गुहार लगा रही होगी। वह (सहेली) कुछ तो कर सकती थी जिससे अंजलि की जान बच जाती। वह कैसी सहेली है? ’’.

अंजली की सहेली के दावों की जांच की मांग करते हुए मालीवाल ने कहा कि अंजलि ने दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ दिया और अब उसके चरित्र पर हमला नहीं होना चाहिए।.

मालीवाल ने कहा, ‘‘ उसने दर्द से दम तोड़ दिया। उसे 12 किलोमीटर तक घसीटा गया और उसका शव निर्वस्त्र बरामद हुआ। उसकी सहेली के दावों की जांच की जानी चाहिए। अंजली के साथ जो हुआ उसके लिए उसे ही जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। दोषियों को फांसी होनी चाहिए। ’’.

मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी पुलिस हिरासत में हैं। अंजली सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM