खबरे |

खबरे |

Gourav Vallabh joins BJP: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी थामा भाजपा का दामन
Published : Apr 4, 2024, 2:00 pm IST
Updated : Apr 4, 2024, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress leader Gourav Vallabh joins BJP News In Hindi
Congress leader Gourav Vallabh joins BJP News In Hindi

वल्लभ ने यह कहते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते।

Gourav Vallabh joins BJP News In Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लागातार झटके मिल रहे हैं. आज सुबह ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है. वल्लभ के अलावा कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली.

बता दें कि वल्लभ ने यह कहते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते। वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ रही है उसे देखकर वो सहज महसूस नहीं कर रहे हैं.

UP News: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! रिक्शे के पीछे रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे स्कूल, हरकत में आया परिवहन विभाग

जानकारी दे दें कि वल्लभ पिछले कई महीनों से पार्टी की ओर से टेलीविजन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे और लंबे समय से कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं की थी। गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी की कार्यप्रणाली पर निराशा व्यक्त की।

वल्लभ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ''कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.

(For more news apart from  Congress leader Gourav Vallabh joins BJP News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM