खबरे |

खबरे |

सिक्किम में अचानक बाढ़: एनडीआरएफ की तीन टीम तैनात, सात लोग बचाए गए
Published : Oct 4, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रवक्ता ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम रस्सियां, सीढ़ियां और अन्य आवश्यक उपकरण ले जा रही हैं।

New Delhi: सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने के कारण तीस्ता नदी क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीम को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बल ने अब तक सात लोगों को बचाया है।

संघीय आकस्मिक बल के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि उन्होंने इस कार्य के लिए एक टीम को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में और दो अन्य टीम को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में तैनात किया है। प्रवक्ता ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम रस्सियां, सीढ़ियां और अन्य आवश्यक उपकरण ले जा रही हैं।

इसके पहले दिन में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने के कारण आई अचानक बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 23 सैन्यकर्मी बह गये। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM