खबरे |

खबरे |

Newsclick के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ, HR प्रमुख 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए, कल ऑफिस हुआ था सील
Published : Oct 4, 2023, 11:28 am IST
Updated : Oct 4, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Newsclick founder Prabir Purkayastha sent to 7 days police custody
Newsclick founder Prabir Purkayastha sent to 7 days police custody

‘न्यूजक्लिक’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है।

New Delhi: गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर एक मामले में गिरफ्तार ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘न्यूजक्लिक’ पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप है।

कोर्ट ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा 

पुलिस ने मंगलवार को ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे, मामले के संबंध में कई पत्रकारों से पूछताछ की थी तथा पुरकायस्थ एवं चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरकायस्थ और चक्रवर्ती को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली में ‘न्यूजक्लिक’ के कार्यालय को सील कर दिया।

डिजिटल उपकरण और दस्तावेज किए गए जब्त 

अधिकारियों ने पहले कहा था कि 46 ‘‘संदिग्धों’’ से पूछताछ की गई और लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरणों तथा दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया। छापेमारी की कार्रवाई मंगलवार सुबह शुरू हुई थी और यह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में केंद्रित थी। जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनमें पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी, व्यंग्यकार संजय राजौरा और सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के डी रघुनंदन शामिल थे। छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM