खबरे |

खबरे |

Winter Session of Parliament: आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक-2023 पेश करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Published : Dec 5, 2023, 11:40 am IST
Updated : Dec 5, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
Winter Session of Parliament
Winter Session of Parliament

सोमवार को शीतकालीन सत्र का पहले दिन लोकसभा में काफी हंगामा देखने को मिला

Winter Session of Parliament News In Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. बता दें कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 को संसद  में पेश करने वाले है. इन विधेयकों पर सदन में चर्चा होगी.

साथ ही संसद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट भी पेश की जानी है. बता दें कि इस रिपोर्ट को लेकर आज संसद में भारी हंगामा हो सकता है. आपको बता दें कि 4 दिसंबर से शुरू हुआ संसद का ये शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला है. इस दौरान 15 अहम बैठकें होनी है जिसमें करीब 21 बिल पेश किए जाने है.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यानी 4 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में बीजेपी को मिली शानदार जीत पर बीजेपी नेता काफी उत्साहित दिखें. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि,  जो लोग आम जनता के कल्याण के लिए, देश के उज्जवल भविष्य के लिए सोचते हैं उनके लिए ये नतीजे उत्साहजनक हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब सरकार जनता के लिए अच्छा काम करती है, तो जनता भी उनका समर्थन करती है. 

सोमवार को शीतकालीन सत्र का पहले दिन लोकसभा में काफी हंगामा देखने को मिला जिसके बाद सदन को दो बजे तक के लिए स्थिगित कर दिया गया। 

 (For more news apart from Winter Session of Parliament News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM