PM Modi Rally in Brahmapur: 'ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में बोले PM मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Modi Rally in Brahmapur: 'ओडिशा में बीजद 'अस्त' और कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में बोले PM मोदी
Published : May 6, 2024, 3:15 pm IST
Updated : May 6, 2024, 3:15 pm IST
SHARE ARTICLE
BJD 'down' and Congress defeated in Odisha: PM Modi said in Brahmapur rally News In Hindi
BJD 'down' and Congress defeated in Odisha: PM Modi said in Brahmapur rally News In Hindi

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से वह बीजद को देख रही है।

PM Modi Rally in Brahmapur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 'अस्त' हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस 'पस्त' है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की 'एक्सपायरी डेट' चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को आएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से वह बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "सभी ने देखा कि क्या हुआ। ओडिशा की भूमि उर्वरक है, यह खनिज संपदा से संपन्न है। यहां समुद्र तट भी हैं। बरहामपुर जैसा व्यवसायिक केन्द्र है। यहां संस्कृति और विरासत... क्या नहीं है। फिर भी समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए। इस पाप का कौन जिम्मेदार है। जवाब साफ है। कांग्रेस और बीजद।"

Lok Sabha Election 2024: मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से भरा नामांकन, CM सैनी ने भी...

उन्होंने कहा, "लेकिन अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।" बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो।उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून, 2024 है। हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।"

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ओडिशा में बीजद के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं, चिकित्सकों के बहुत सारे पद खाली पड़े हैं और छात्र अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा क्यों हो रहा है जबकि मोदी राज्य को उपयुक्त और समुचित फंड दे रहा है। जवाब स्पष्ट है।"

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10,000 करोड़ रुपये ओडिशा को दिए लेकिन वह पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, "मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन बीजद सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।"

प्रधानमंत्री ने बीजद सरकार पर महिलाओं के हितों की कोई परवाह ना करने का आरोप मढ़ा और कहा कि केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है लेकिन राज्य सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी 'ताला' लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी राज्य के लोगों को नहीं मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "हमने ओडिशा के लिए एक दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया जिसमें युवाओं और महिलाओं के लिए नौकरियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया गया है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।" उन्होंने कहा, ''मैं 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आपको आमंत्रित करने के लिए यहां आया हूं। उसी दिन हम आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करेंगे जिसका नवीन पटनायक सरकार विरोध कर रही है। भगवान जगन्नाथ का यह पुत्र इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करेगा।"

ओडिया भाषा पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कथित कमजोर पकड़ का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, "उड़िया भाषा की संस्कृति और परंपरा में जीने और समझने वाला और गर्व करने वाला व्यक्ति ओडिशा की समस्याओं को तेज गति से हल करने में मदद कर सकता है।"

उन्होंने लोगों से भाजपा को एक बार राज्य की सेवा करने देने की अपील की और कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि ओडिशा अगले पांच वर्षों में नंबर एक राज्य बन जाएगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा ने ओडिशा की बेटी को देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद दिया है। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के विकास के लिए हर मिनट मुझसे कहती हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके मार्गदर्शन में राज्य के लिए बहुत कुछ कर पाऊंगा।"

पीएम मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजद के वरिष्ठ नेता और नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने कहा, "नवीन पटनायक 9 जून को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।"

(For more news apart from BJD 'down' and Congress defeated in Odisha: PM Modi said in Brahmapur rally News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Odisha, Brahmapur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM