खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा में चुनी गई 74 महिला सांसद, पिछले आम चुनावों की तुलना में कम संख्या
Published : Jun 6, 2024, 1:02 pm IST
Updated : Jun 6, 2024, 1:02 pm IST
SHARE ARTICLE
74 women MPs elected in 18th Lok Sabha, less than in previous general elections
74 women MPs elected in 18th Lok Sabha, less than in previous general elections

चुनी गई महिला सांसदों की कुल संख्या में पश्चिम बंगाल 11 महिलाओं के साथ सबसे आगे है। 

Lok Sabha Election 2024: मंगलवार को घोषित 18वीं लोकसभा चुनाव नतीजों में इस बार कुल 74 महिलाएं निर्वाचित हुईं जबकि 2019 के आम चुनाव में यह संख्या 78 थी. देशभर से निचले सदन के लिए चुनी गई महिला सांसदों की कुल संख्या में पश्चिम बंगाल 11 महिलाओं के साथ सबसे आगे है। 

बता दे कि कुल 797 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी ने सबसे ज्यादा 69 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा और कांग्रेस ने 41 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद यह पहला चुनाव है। इस कानून में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। बता दे कि यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है.

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला; हिमाचल को दिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने के निर्देश

 चुनाव आयोग के डेटा विश्लेषण के मुताबिक, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 30, कांग्रेस की 14, तृणमूल कांग्रेस की 11, समाजवादी पार्टी की 4, डीएमके की 3 और जनता दल (यूनाइटेड) और एलजेपी की 2-2 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. 

17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक 78 थी, जो कुल का 14 प्रतिशत थी। 16वीं लोकसभा में 64 महिला सदस्य थीं, जबकि 15वीं लोकसभा में यह संख्या 52 थी। बीजेपी की हेमा मालिनी, तृणमूल की महुआ मोइत्रा, एनसीपी की सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव में अपनी सीटें बरकरार रखीं, जबकि कंगना रनौत और मीसा भारती जैसे उम्मीदवारों ने अपनी जीत से सुर्खियां बटोरीं

मछलीशहर से 25 वर्षीय समाजवादी पार्टी उम्मीदवार प्रिया सरोज और कैराना सीट से 29 वर्षीय इकरा चौधरी जीतने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में से हैं।

(For more news apart from Chief Minister Nayab Singh Saini took oath as MLA News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM