खबरे |

खबरे |

Manipur violence : मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू में ढील
Published : Sep 7, 2023, 11:48 am IST
Updated : Sep 7, 2023, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदेश में कहा गया कि बिष्णुपुर जिले में सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील रहेगी।

इंफाल: मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने आम जनता को दवाओं और भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए कुछ राहत दी है। एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को कहा गया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और काकचिंग जिलों में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक, थौबल जिले में सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

आदेश में कहा गया कि बिष्णुपुर जिले में सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील रहेगी। बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बुधवार को सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे जिससे 40 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस छूट में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किए बिना कोई सभा या विरोध प्रदर्शन या रैली आदि का आयोजन नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की आशंका के चलते घाटी के पांच जिलों में अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM