खबरे |

खबरे |

भाजपा द्वारा पोस्टर में राहुल गांधी को 'रावण' दिखाने के खिलाफ अदालत पहुंची कांग्रेस
Published : Oct 7, 2023, 4:19 pm IST
Updated : Oct 7, 2023, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राहुल गांधी को 'रावण' के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की थी और उन्हें ‘नये युग का रावण’ करार दिया था।

जयपुर : कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक पोस्टर में राहुल गांधी को 'रावण' के रूप में चित्रित करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ अदालत का रुख किया है। कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने भाजपा के इन नेताओं के खिलाफ जयपुर मेट्रोपॉलिटन कोर्ट-दो में याचिका दायर की है, जिस पर नौ अक्टूबर को सुनवाई होगी।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को 'रावण' के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की थी और उन्हें ‘नये युग का रावण’ करार दिया था। गुर्जर ने कहा, ''अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है और मामले की सुनवाई के लिए नौ अक्टूबर की तारीख तय की गई है।''

गुर्जर ने अपनी याचिका में अदालत से भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाना), 500 (मानहानि) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज करने तथा उसकी सुनवाई करने की गुहार लगाई है। याचिका में दावा किया गया है, ''आरोपियों ने पांच अक्टूबर को जानबूझकर गलत इरादे से उक्त पोस्ट प्रसारित किया और उनका उद्देश्य कांग्रेस व उससे जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करना तथा राजनीतिक लाभ हासिल करना है।''

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM