खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में बस से की यात्रा, कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से की बातचीत
Published : May 8, 2023, 1:31 pm IST
Updated : May 8, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi travels by bus in Bengaluru
Rahul Gandhi travels by bus in Bengaluru

महिलाओं ने उन्हें परिवहन की समस्या के बारे में और बढ़ती कीमतों से उनके बजट पर पड़ते असर के बारे में बताया।

बेंगलुरु : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बातचीत की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल कनिंघम रोड पर स्थित ‘कैफे कॉफी डे’ पर रुके और कॉफी पी। बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बस स्टॉप के समीप उन्होंने कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बात की।

पार्टी नेताओं ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बीएमटीसी बस से यात्रा की और कर्नाटक के लिए उनके विचार समझने के इरादे से महिला यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने बताया, ‘‘उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत, ‘गृहलक्ष्मी’ योजना (घर की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये प्रति माह) और बीएमटीसी तथा केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की कांग्रेस की ‘गारंटी’ सहित कई विषयों पर खुलकर चर्चा की।’’

 

pp

महिलाओं ने उन्हें परिवहन की समस्या के बारे में और बढ़ती कीमतों से उनके बजट पर पड़ते असर के बारे में बताया।

राहुल गांधी इसके बाद बस से लिंगाराजापुरम में उतरे जहां उन्होंने एक बार फिर बस स्टॉप पर महिलाओं से बात की। कर्नाटक में राहुल गांधी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य में मतदान 10 मई को है तथा मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM