खबरे |

खबरे |

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने मतदान से पहले जब्त किए 375 करोड़ रुपये
Published : May 9, 2023, 4:53 pm IST
Updated : May 9, 2023, 4:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

राज्य में 10 मई को मतदान होगा।

बंगलौर: कर्नाटक में 29 मार्च को आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 375 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। चुनाव आयोग ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कर्नाटक में यह जब्ती 4.5 गुना बढ़ गई है। इसमें कहा गया है कि 2018 में 83.93 करोड़ रुपये की तुलना में अब तक 375 करोड़ रुपये की बरामदगी दर्ज की गई है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुल जब्ती (375.6 करोड़ रुपये) में नकद (147 करोड़ रुपये), शराब (84 करोड़ रुपये), सोना और चांदी (97 करोड़ रुपये), मुफ्त उपहार (24 करोड़ रुपये) और ड्रग्स (24 करोड़) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बरामदगी से जुड़ी 2,896 प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि में) विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कुल 58 करोड़ रुपये जब्त किए गये थे. राज्य में 10 मई को मतदान होगा। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।


 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM