खबरे |

खबरे |

PM Modi Wayanad Visit News: प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड का किया हवाई सर्वेक्षण
Published : Aug 10, 2024, 2:16 pm IST
Updated : Aug 10, 2024, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi Wayanad Visit News: Prime Minister Modi conducted aerial survey of landslide affected Wayanad
PM Modi Wayanad Visit News: Prime Minister Modi conducted aerial survey of landslide affected Wayanad

मोदी ने उस जगह का भी दौरा किया जहां से 30 जुलाई की आपदा शुरू हुई थी.

PM Modi Wayanad Visit News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया है. वह विशेष विमान से कन्नूर हवाईअड्डे पहुंचे. कन्नूर से पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से वायनाड गए.

उन्होंने रास्ते में भूस्खलन प्रभावित चूरामला, मुंडकाई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। मोदी ने उस जगह का भी दौरा किया जहां से 30 जुलाई की आपदा शुरू हुई थी. इरुवाझिनजी पूजा नदी भी यहीं से निकलती है।

हवाई सर्वेक्षण के बाद मोदी का हेलीकॉप्टर वायनाड के कलपेटा में एसकेएमजे हायर सेकेंडरी स्कूल में उतरेगा, जहां से वह सड़क मार्ग से भूस्खलन प्रभावित इलाकों में  रवाना होंगे। मोदी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेंगे. फिर राहत शिविरों और अस्पतालों में भूस्खलन पीड़ितों और जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जहां उन्हें हादसे और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी वायनाड गए हैं.

बता दे कि प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब केरल सरकार ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी। क्षेत्र में कई लोग अब भी लापता हैं।

(For more news apart from PM Modi Wayanad Visit News: Prime Minister Modi conducted aerial survey of landslide affected Wayanad, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Kerala, Wayanad

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM