खबरे |

खबरे |

श्रीनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Published : Oct 11, 2023, 2:06 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।

श्रीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद सेना मुख्यालय जा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के पहले दौरे पर सलामी गारद भी दी गयी। इसके बाद मुर्मू सेना की 15 कोर के मुख्यालय बदामीबाग छावनी गयीं जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना की इस कोर को चिनार कोर के नाम भी जाना जाता है।.

राष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन के बाद सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

राष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत सुरक्षा बलों को कश्मीर विश्वविद्यालय तथा उसके आसपास तैनात किया गया है। शहर में निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM