खबरे |

खबरे |

सरकार ‘स्पीड’ को भारत की आकांक्षा और ‘स्केल’ को उसकी ताकत मानती है: प्रधानमंत्री मोदी
Published : Nov 11, 2022, 3:52 pm IST
Updated : Nov 11, 2022, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Government considers 'Speed' as India's aspiration and 'Scale' as its strength: PM Modi
Government considers 'Speed' as India's aspiration and 'Scale' as its strength: PM Modi

मोदी ने कहा कि भारत को दुनियाभर में ‘स्टार्टअप’ के लिए पहचाना जाता है और इसमें बेंगलुरु की बड़ी भूमिका है।.

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भौतिक ढांचे के साथ-साथ सामाजिक ढांचे को भी मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ‘स्पीड’ को भारत की आकांक्षा और ‘स्केल’ को भारत की ताकत मानती है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ पहले की सरकारों को लगता था कि गति एक विशिष्ट सुख और उच्च मानक एक जोखिम है, लेकिन हम सोच में बदलाव लेकर आए, हमें विश्वास है कि ‘स्पीड’ भारत की आकांक्षा और ‘स्केल’ उसकी ताकत है।’’.

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) के टर्मिनल2 का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।.

सरकार ‘स्पीड’  को भारत की आकांक्षा और ‘स्केल’ को उसकी ताकत मानती है: प्रधानमंत्री मोदी

मोदी ने कहा कि भारत को दुनियाभर में ‘स्टार्टअप’ के लिए पहचाना जाता है और इसमें बेंगलुरु की बड़ी भूमिका है।उन्होंने कहा, ‘‘ बेंगलुरु स्टार्टअप की भावना का प्रतिनिधित्व करता है ।’’.

कर्नाटक की बिजली से चलने वाले वाहनों के विनिर्माण सहित विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ‘‘डबल इंजन’’ की ताकत के साथ विकास कर रहा है।. 

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली में भारत ने जो सफलता पाई है उसकी सराहना दुनिया कर रही है।.

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के बारे में उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि भारत रुक-रुक कर चलने वाले दिनों को अब पीछे छोड़ चुका है।.

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM