खबरे |

खबरे |

कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा हूं : PM मोदी
Published : Mar 12, 2023, 6:11 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress is busy digging my grave and I am working to improve the lives of the poor: Modi
Congress is busy digging my grave and I am working to improve the lives of the poor: Modi

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के जो लोग मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं उन्हें यह नहीं पता कि करोड़ों माताओं, बहनों,...

मद्दुर (कर्नाटक):  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे उनकी कब्र खोदने में लगे हैं, जबकि वह देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं और लोगों का आशीर्वाद उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।. इस साल कर्नाटक के छठे दौरे पर आए मोदी ने कहा कि राज्य के तेजी से विकास के लिए ‘‘डबल इंजन’’ सरकार जरूरी है।

कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

मोदी ने मांड्या जिले में यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘देश के विकास और उसके लोगों की प्रगति के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों के बीच कांग्रेस और उसके साथी क्या कर रहे हैं?...कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही है।’’

यहां एक जनसभा में मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में लगी हुई है जबकि मोदी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस बनाने में लगा है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में लगी है जबकि मोदी गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के जो लोग मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं उन्हें यह नहीं पता कि करोड़ों माताओं, बहनों, बेटियों और लोगों की दुआएं मोदी के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।’’

अधिकारियों के अनुसार, 8,480 करोड़ रुपये की लागत वाले एक्सप्रेसवे, जिसमें एनएच-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है, के जरिये दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम हो जायेगा और यह समय तीन घंटे से घटाकर अब लगभग 75 मिनट हो जायेगा।

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ‘‘केंद्र में एक गठबंधन सरकार विभिन्न प्रकार के लोगों के समर्थन से चल रही थी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उसने गरीब लोगों और गरीब परिवारों को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जो पैसा गरीबों के विकास के लिए था, कांग्रेस सरकार ने उसमें से हजारों करोड़ रुपये लूटे।’’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी गरीबों की परेशानियों और तकलीफ की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘2014 में जब आप लोगों ने मुझे आपकी सेवा करने का मौका दिया तो इससे देश में गरीबों के लिए एक सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ, ऐसी सरकार जो गरीबों का दुख और तकलीफ समझती हो।’’

इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं मांड्या की लोकसभा सदस्य सुमलता अंबरीश भी मौजूद थीं।

इससे पहले मोदी का मांड्या शहर में एक विशाल रोडशो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने भी भीड़ में शामिल लोगों पर वापस फूलों की पंखुड़ियां फेंककर अपने भाव जाहिर किए.

 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM