खबरे |

खबरे |

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Published : Apr 12, 2023, 2:17 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 2:17 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi flags off Ajmer-Delhi Cantt Vande Bharat Express
PM Modi flags off Ajmer-Delhi Cantt Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री मोदी जयपुर के रेलवे स्‍टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार को दिल्‍ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री मोदी जयपुर के रेलवे स्‍टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से जयपुर-द‍िल्‍ली के बीच आना जाना और आसान हो जाएगा तथा इस ट्रेन से राजस्‍थान के पर्यटन उद्योग को भी बहुत मदद मिलेगी। मोदी ने कहा क‍ि बीते दो महीनों में यह छठी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन है, जिसे वह हरी झंडी द‍िखाकर रवाना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब से ये आधुनिक ट्रेन शुरू हुई हैं, तब से करीब 60 लाख लोग इनमें सफर कर चुके हैं। तेज रफ्तार इनकी सबसे बड़ी व‍िशेषता है। यात्रियों का समय बचता है।”

उन्होंने कहा, “वंदे भारत ट्रेन आज विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्म-निर्भरता का पर्याय बन चुकी है। आज की वंदे भारत की यात्रा, कल हमें विकसित भारत की यात्रा की ओर ले जाएगी।” इस अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के राज्‍यपाल कलराज म‍िश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव भी मौजूद थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM