खबरे |

खबरे |

CJI चंद्रचूड ने की ‘ई-फाइलिंग 2.0’ सेवा की शुरुआत, चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा
Published : May 12, 2023, 1:47 pm IST
Updated : May 12, 2023, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
CJI Chandrachud launches 'e-filing 2.0' service
CJI Chandrachud launches 'e-filing 2.0' service

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आज सुबह ‘ई-फाइलिंग 2.0’ का अनावरण किया है।

New Delhi: भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को ‘ई-फाइलिंग 2.0’ सेवा की शुरुआत की और वकीलों से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से मामले दायर करने की सुविधा अब चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। देश भर में ई-अदालतों और मामलों की ई-फाइलिंग की वकालत कर रहे प्रधान न्यायाधीश ने शीर्ष अदालत परिसर में ‘ई-सेवा केंद्र’ का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आज सुबह ‘ई-फाइलिंग 2.0’ का अनावरण किया है। ये सुविधाएं सभी वकीलों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी।’’ उन्होंने कहा कि जिन वकीलों के पास ये सुविधाएं नहीं हैं और जो तकनीक से परिचित नहीं हैं, उनकी मदद के लिए दो सुविधा केंद्र शुरू किए गए हैं।

प्रधान न्यायाधीश ने शुक्रवार की कार्यवाही की शुरुआत में कहा, ‘‘मैं सभी वकीलों से ‘ई-फाइलिंग 2.0’ का इस्तेमाल करने का अनुरोध करता हूं।’’ अदालत कक्ष में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य वकीलों ने इस कदम की सराहना की। विधि अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल माई लॉर्ड्स की वजह से हम उस मानसिक अवरोध से छुटकारा पाने में सफल रहे।’’

‘ई-सेवा केंद्र’ पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति ई-सेवा केंद्र में न केवल ई-फाइलिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से मामले दर्ज कर सकता है, बल्कि देश भर में किसी भी अदालत या न्यायाधिकरण से मामले की स्थिति जानने के लिए अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकता है।’’ शीर्ष अदालत और कई अन्य अदालतों में ई-फाइलिंग सुविधा के माध्यम से मामले दायर किए जा रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM