खबरे |

खबरे |

2022 में गर्मी के कारण यूरोप में 60,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई: अध्ययन
Published : Jul 12, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पिछले साल की गर्मी इस क्षेत्र में अब तक की सबसे भीषण गर्मी थी। इस दौरान सूखा और जंगल में आग जैसी कई घटनाएं भी हुईं।

New Delhi: यूरोप में 2022 की ग्रीष्म ऋतु में गर्मी के कारण 60,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। ‘नेचर मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह बात कही गयी है।

पिछले साल की गर्मी इस क्षेत्र में अब तक की सबसे भीषण गर्मी थी। इस दौरान सूखा और जंगल में आग जैसी कई घटनाएं भी हुईं। यूरोपीय सांख्यिकीय कार्यालय (यूरोस्टेट) द्वारा उस अवधि के लिए असामान्य रूप से उच्च मृत्यु दर की सूचना दी गई थी।

बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल), स्पेन के नेतृत्व में फ्रेंच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (इंसर्म) के सहयोग से किए गए इस अध्ययन ने गर्मी के कारण होने वाली मृत्यु दर का अनुमान लगाया है।

इटली कुल 18,010 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश था, इसके बाद स्पेन (11,324) और जर्मनी (8,173) थे। प्रति दस लाख लोगों पर मौत के मामले में, इटली में सबसे अधिक प्रति दस लाख पर 295 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद ग्रीस (280), स्पेन (237) और पुर्तगाल (211) का स्थान है। यूरोप का प्रति दस लाख पर औसतन 114 मौतों का अनुमान लगाया गया।

अनुसंधान टीम ने 54.3 करोड़ से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 35 यूरोपीय देशों के 823 क्षेत्रों के लिए 2015 से 2022 तक तापमान और मृत्यु दर डेटा प्राप्त करते हुए गर्मी के प्रत्येक सप्ताह के लिए मृत्यु दर अनुमान को लेकर महामारी विज्ञान मॉडल का इस्तेमाल किया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM