खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एयरो इंडिया-2023’ का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे
Published : Feb 13, 2023, 10:25 am IST
Updated : Feb 13, 2023, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Narendra Modi arrives in Bengaluru to inaugurate 'Aero India-2023'
Prime Minister Narendra Modi arrives in Bengaluru to inaugurate 'Aero India-2023'

बताया गया है कि अब तक के सबसे बड़े इस कार्यक्रम में 98 देशों के प्रतिभागियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और...

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को 14वें ‘एयरो इंडिया-2023’ का उद्घाटन करने के लिए रविवार शाम को बेंगलुरु पहुंचे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया जो वायुसेना के विशेष विमान से यहां एचएएल के हवाई अड्डे पर उतरे।

बोम्मई ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में माननीय नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत है। प्रधानमंत्री बेंगलुरु में एरो इंडिया-2023 का उद्घाटन करेंगे जो दर्शकों को अपनी कहानियों और हवाई कलाबाजियों से मंत्रमुग्ध कर देगा। हमारा खुद का हल्का युद्धक विमान तेजस भी आकर्षण का केंद्र होगा।’’

यहां वायुसेना के येलहंका हवाई अड्डे पर मोदी पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे जिसका विषय है-एक अरब संभावनाओं की राह(द रनवे टू ए बिलियन अपारच्युनिटी)। इस एयर शो में विमानन के क्षेत्र में भारत के विकास और इसकी रक्षा क्षमताओं को दर्शाया जाएगा।

बताया गया है कि अब तक के सबसे बड़े इस कार्यक्रम में 98 देशों के प्रतिभागियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय मूल के उपकरण निर्माताओं की ओर से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें 809 रक्षा कंपनियों और स्टार्टअप तकनीकी में तरक्की और विमानन और रक्षा क्षेत्रों में विकास का प्रदर्शन करेंगे।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM