खबरे |

खबरे |

Maharashtra Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने थामा BJP का दामन, बोले- ‘नए राजनीतिक करियर की शुरुआत’
Published : Feb 13, 2024, 4:41 pm IST
Updated : Feb 13, 2024, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra Politics: Ashok Chavan join BJP, Beginning of a new political career
Maharashtra Politics: Ashok Chavan join BJP, Beginning of a new political career

देश में कई नेता बीजेपी में शामिल होने के पक्ष में हैं क्योंकि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है- अशोक चव्हाण

Maharashtra Politics: कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने मुंबई पार्टी इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल करवाया।

एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत- अशोक चव्हाण

इस दौरान अशोक चव्हाण ने कहा कि वे भाजपा में शामिल हुए क्योंकि वे 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित है। यह कहते हुए कि वे भाजपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी की सीटें बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, "देश में कई नेता बीजेपी में शामिल होने के पक्ष में हैं क्योंकि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। उन्होंने हमें बताया कि वह पार्टी में किसी पद के इच्छुक नहीं हैं और वह देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

वहीं आगे उन्होंने कहा की, आज का दिन मेरे जीवन में एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है.'' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कोई फोन आया है, तो चव्हाण ने कोई जवाब नहीं दिया. पूर्व कांग्रेस एमएलसी अमरनाथ राजुरकर और चव्हाण के कई समर्थक मराठवाड़ा में अपने गृह जिले नांदेड़ से मुंबई आए और दक्षिण मुंबई में भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

वहीं इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''गांधी परिवार के अन्याय से दुखी होकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ने का वह समय चुना है जब राहुल गांधी खुद न्याय के लिए यात्रा पर हैं।'' . जब तक ये यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी तब तक पता नहीं कितने लोग इस पार्टी को बाय-बाय कर देंगे। जन-जन की यही पुकार, बार-बार मोदी सरकार।

(For more news apart from Maharashtra Politics: Ashok Chavan join BJP, Beginning of a new political career News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM