खबरे |

खबरे |

Gold-Silver Rate: खुशखबरी! सोने की कीमतों में फिर आई गिरावट, ऑफ सीजन का उठाएं फायदा
Published : Sep 13, 2024, 10:20 am IST
Updated : Sep 14, 2024, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Gold prices fell again
Gold prices fell again

राजधानी के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,750 रुपये है.

Gold-Silver Rate: कुछ ही महीनों में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. नवरात्रि  से लेकर  दिवाली और उसके बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा. ऐसे में खूबसूरत कपड़ों के साथ-साथ खूबसूरत ज्वेलरी भी महिलाओं की पहली पसंद होती है। अगर आप सोने-चांदी के आभूषण बनाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां रेट जरूर चेक कर लें। राजधानी के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,750 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,190 रुपये दर्ज की गई. इसके साथ ही चांदी 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है.

सर्राफा कारोबारी और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में स्थिरता है. प्रति किलोग्राम चांदी में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया। आज चांदी 91,500 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है. जबकि चांदी कल  (गुरुवार) शाम तक 91,500 रुपये पर बिक रही थी.

सोने की कीमत में गिरावट

 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है. कल शाम 22 कैरेट सोना 68850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका. आज भी इसकी कीमत 68,750 रुपये तय की गई है। यानी कीमत में 100 रुपये की गिरावट देखी गई है. इसके साथ ही गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खरीदा. आज इसकी कीमत 72,190 रुपये है. यानी कीमत में 100 रुपये की गिरावट देखी गई है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के आभूषण खरीद रहे हैं तो गुणवत्ता को कभी नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदें, यह सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत में एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क निर्धारित करती है। सभी कैरेट पर अलग-अलग हॉल मार्क नंबर होते हैं, जिन्हें आपको सोना खरीदने से पहले देखना और समझना चाहिए।

(For more news apart from Gold-Silver price today Gold prices fell again, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM