Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका पर विचार करने से किया इनकार

खबरे |

खबरे |

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका पर विचार करने से किया इनकार
Published : May 14, 2024, 3:52 pm IST
Updated : May 14, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
 Supreme Court refuses to entertain plea seeking 6-year poll ban on PM Modi
Supreme Court refuses to entertain plea seeking 6-year poll ban on PM Modi

याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली और मामला वापस लिया गया मानते हुए खारिज कर दिया गया।

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था और उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का अनुरोध किया गया था .

Bombay High Court News: कोर्ट ने 12 साल की रेप पीड़िता को दी गर्भपात की इजाजत, भाई ने ही किया था दुष्कर्म
 
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की पीठ ने याचिकाकर्ता से शिकायत के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। पीठ ने कहा, ‘‘क्या आपने अधिकारियों से संपर्क किया है? आदेश के लिए आपको पहले अधिकारियों से संपर्क करना होगा।’’

याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली और मामला वापस लिया गया मानते हुए खारिज कर दिया गया। शीर्ष अदालत अधिवक्ता आनंद एस जोंधले के माध्यम से फातिमा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने को लेकर निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

(For more news apart from  Supreme Court refuses to entertain plea seeking 6-year poll ban on PM Modi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: pm modi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM