खबरे |

खबरे |

Kuwait Fire News: कुवैत अग्निकांड में 45 भारतीयों की मौत, शवों को लेकर स्पेशल एयरक्राफ्ट रवाना, पहले केरल पहुंचेगा विमान
Published : Jun 14, 2024, 9:55 am IST
Updated : Jun 15, 2024, 9:24 am IST
SHARE ARTICLE
Kuwait Building Fire Accident  45 Indians died
Kuwait Building Fire Accident 45 Indians died

48 शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की गई है, जिनमें से 45 भारतीय हैं.

Kuwait Building Fire Accident News: कुवैत के मंगाफ में 12 जून को एक इमारत में आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई. वहीं शवों को अपने देश लाने के लिएभारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट C-130J भेजा गया था, जो शवों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है. जानकारी के अनुसरा ये विमान सुबह 11 बजे केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. बता दे कि मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल से ही है. केरल के बाद विमान दिल्ली पहुंचेगा.

जानकारी दे दें कि इमारत में आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इनमें से 48 शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की गई है, जिनमें से 45 भारतीय हैं जबकि 3 फिलिपिनो हैं।

45 भारतीयों में से सबसे ज्यादा 23 मृतक केरल से हैं. इसके बाद 7 मृतक तमिलनाडु से, 3 आंध्र प्रदेश से, 3 उत्तर प्रदेश से, 1-1 बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से हैं। यह खुलासा नहीं हुआ है कि एक भारतीय मृतक किस राज्य का है. 

हादसे की खबर के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत गए थे। वहीं शवों को भारत लाने के लिए C-130J विमान कुवैत भेजा गया, जो वहां से रवाना हे गया है.

हादसा कुवैत समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ. कुवैती फायर फोर्स के मुताबिक, आग इलेक्ट्रिकल सर्किट की वजह से लगी थी। उस वक्त सभी मजदूर सो रहे थे. आग लगने से कई लोग घबरा गए और इमारत की खिड़कियों से कूद गए. कई लोग इमारत के अंदर फंस गए और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई. झारखंड के रांची के रहने वाले 24 साल के मोहम्मद अली हुसैन 18 दिन पहले कुवैत गए थे और हादसे में उनकी मौत हो गई. 

(For More News Apart from Kuwait Building Fire Accident  45 Indians died Special aircraft leaves with dead bodies, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM