खबरे |

खबरे |

Indian Food:भारतीयों के खाने पर बड़ा सर्वे, जानें देश में कौन सा स्नैक्स है सबका पसंदीदा
Published : Aug 14, 2024, 7:23 pm IST
Updated : Aug 14, 2024, 7:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Big survey on the food of Indians, know which snacks everyone favourite news in hindi
Big survey on the food of Indians, know which snacks everyone favourite news in hindi

68% भारतीय मीठे के बजाय नमकीन स्नैक्स पसंद करते हैं- सर्वे

Indian Food News In Hindi: 144.17 करोड़ की आबादी वाले भारत में जितनी जनसंख्या है। उससे भी ज्यादा यहां पर लोग स्नैक्स खाना पसंद करते है। ऐसे में भारतीयों पर हुए एक सर्वे में कई चौका देने वाले खुलासे है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की भारत में लोग सबसे ज्यादा कौन सा स्नैक्स खाना सबसे ज्यादा पसंद करते है।

मीडिया रिपोर्ट से सामने आई जानकारी के मुताबिक भारतीय कंपनी फार्मले द्वारा किए गए एक सर्वे में कई तरह की बातें सामने आई है। जिसमें भारतीयों के खाने पर बड़ा सर्वे कर ये जाना गया की भारतीयों को कौन सा स्नैक्स सबसे ज्यादा खाना पसंद है।

नमकीन स्नैक्स चीजें अधिक पसंद करते है भारतीय

भारतीय स्नैक्स में मीठे के बजाय नमकीन चीजें अधिक पसंद करते हैं। यह जानकारी भारतीय कंपनी फार्मले द्वारा 6 हजार लोगों पर किए गए सर्वे में सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, 68% भारतीय नमकीन स्नैक्स पसंद करते हैं। इनमें 12 से 43 साल के 44% उत्तरदाताओं की पसंद पेरी पेरी जैसे मसालेदार फ्लेवर है।

44 से 69 साल के 38% उत्तरदाताओं को काली मिर्च जैसे पारंपरिक फ्लेवर पसंद है। मीठे में चॉकलेट सभी की पहली पसंद है। चॉकलेट को सबसे अधिक पसंद (65%) 12 से 27 साल के आयु वर्ग में किया जाता है। 28 से 43 साल के आयु वर्ग में 63%, 44 से 59 साल के आयु वर्ग में 46% और 60 से 69 साल के आयु वर्ग में 40% लोगों को चॉकलेट पसंद है। चॉकलेट के बाद मैंगो और फिर वेनिला फ्लेवर की मीठी चीजें पसंद की जाती है।

73% लोग खरीदने से पहले पोषक तत्वों को जांचते हैं

73% लोग स्नैक्स खरीदने से पहले उनकी सामग्री और पोषक तत्वों की जांच कर रहे हैं। सबसे अधिक 60 से अधिक आयु के 78% लोग स्वस्थ स्नैक्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। सबसे कम 12 से 27 वर्ष के आयु वर्ग में 69% लोग स्नैक्स के लेबल नहीं पढ़ते हैं।

दस में से 9 लोग पौष्टिक स्नैक्स अपनाना चाहते हैं

58% भारतीय नट्स, बीज और साबुत अनाज जैसी प्राकृतिक सामग्री का चयन करेंगे और 55% मिलावट रहित सामग्री चाहते हैं। 10 में से 9 लोग पौष्टिक स्नैक्स अपनाना चाहते हैं। 58% लोग विकल्पों के महंगा होने के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं।

(For more news apart from Big survey on the food of Indians, know which snacks everyone favourite news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM