खबरे |

खबरे |

आज का इतिहास :देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख है खास
Published : Dec 14, 2022, 11:47 am IST
Updated : Dec 14, 2022, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Today's history: The date of December 14 is special in the history of the country and the world.
Today's history: The date of December 14 is special in the history of the country and the world.

14 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा।

New Delhi : इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा।

ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था। नार्वे के एमंडसन जून 1910 में अंटार्कटिका के लिए रवाना हुए थे और तकरीबन डेढ़ वर्ष की यात्रा के बाद अपने मकसद में कामयाब हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।

1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।

1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म।

1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।

2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM