खबरे |

खबरे |

बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में भाजपा नेता को मिली जमानत
Published : Nov 15, 2022, 2:25 pm IST
Updated : Nov 15, 2022, 2:25 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP leader gets bail in rape case
BJP leader gets bail in rape case

मराक को देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में 26 जुलाई को UP से गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद 26 नाबालिगों को बचाया गया...

शिलांग :  मेघालय उच्च न्यायालय ने वेस्ट गारो हिल्स जिले में तीन साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बर्नार्ड एन. मराक को जमानत दे दी है।

मराक गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य एवं भाजपा की मेघालय इकाई के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें उनके फार्महाउस से मिली विस्फोटक सामग्री और इसी फार्महाउस से देह व्यापार का गिरोह चलाने के मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है।

फार्महाउस से जुड़े आखिरी मामले में आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति डब्ल्यू देनग्दोह ने कहा कि बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के मामले से मराक के जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।.

उन्होंने कहा कि नेता को ‘‘बहुत ही फिल्मी तरीके से’’ पकड़ा गया।.

अदालत ने भाजपा के नेता को देश से बाहर न जाने, सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने और जब भी जरूरत हो जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्हें 30 हजार रुपये का निची मुचलका जमा कराने और इतनी की राशि के दो जमानतदार पेश करने को कहा गया।

मराक को देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद 26 नाबालिगों को बचाया गया और मामले में 73 लोगों की गिरफ्तारी की गई।

पीड़ित बच्ची फार्महाउस पर ही मिली थी। उसकी चिकित्सकीय जांच में उसके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई और जांच में मराक का नाम सामने आया। बच्ची को बाल गृह में रखा गया है।.

करीब एक महीने तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद मराक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और वह पिछले तीन महीने से जेल में थे।.

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM