खबरे |

खबरे |

अडाणी पावर 7,000 करोड़ रुपये में डीबी पावर को खरीदने का सौदा पूरा करने में विफल
Published : Feb 16, 2023, 11:56 am IST
Updated : Feb 16, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Adani Power fails to close deal to buy DB Power for Rs 7,000 crore
Adani Power fails to close deal to buy DB Power for Rs 7,000 crore

सौदे की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक अडाणी पावर ने कोई जवाब नहीं दिया था।

New Delhi: अडाणी पावर लिमिटेड 7,017 करोड़ रुपये में डीबी पावर की ताप बिजली परिसंपत्तियों को खरीदने का सौदा पूरा करने में विफल रही है। अडाणी पावर ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया, ''हम सूचित करना चाहते हैं कि 18 अगस्त 2022 को हुए सहमति पत्र के तहत अंतिम तारीख बीत गई है।'' अडाणी पावर ने इससे पहले अगस्त 2022 में बताया था कि उसने डीबी पावर लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। कंपनी के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट क्षमता का एक ताप बिजली संयंत्र है।

सौदे की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक अडाणी पावर ने कोई जवाब नहीं दिया था। गौरतलब है कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया, और संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में तेज गिरावट हुई।

डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए शुरुआती एमओयू 31 अक्टूबर 2022 में हुआ था। इसके बाद सौदा पूरा करने की अंतिम तारीख को चार बार बढ़ाया जा चुका है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM