खबरे |

खबरे |

Kanhaiya Kumar: जम्मू कश्मीर में सन्नाटा पसरा है, चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस स्थापित करेगी असली शांति: कन्हैया कुमार
Published : Sep 16, 2024, 10:03 am IST
Updated : Sep 16, 2024, 10:03 am IST
SHARE ARTICLE
There is silence in Jammu and Kashmir, Congress will establish real peace after winning elections: Kanhaiya Kumar
There is silence in Jammu and Kashmir, Congress will establish real peace after winning elections: Kanhaiya Kumar

कुमार ने कहा कि पिछले 10 सालों में जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘जिस दमन से गुजरना पड़ा है, उसे लेकर उनमें गहरी नाराजगी है।’

Kanhaiya Kumar News:  कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो इस केंद्रशासित प्रदेश में वास्तविक शांति स्थापित की जायेगी। कुमार ने यहां ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘ सन्नाटा और शांति में फर्क होता है। यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। हमें असली शांति लानी है।’’

कुमार यहां कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने यहां आये हैं जो जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में डूरु सीट से पार्टी के प्रत्याशी हैं।

कुमार ने कहा कि पिछले 10 सालों में जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘जिस दमन से गुजरना पड़ा है, उसे लेकर उनमें गहरी नाराजगी है।’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, वे वास्तव में (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के गुलाम हैं। यही कारण है कि इस बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव दो शक्तियों के बीच की लड़ाई है - एक तरफ वे हैं जो नफरत फैलाते हैं और दूसरी तरफ वे हैं जो प्यार फैलाते हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं।’’

प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।(pti)

(For more news apart from There is silence in Jammu and Kashmir, Congress will establish real peace after winning elections: Kanhaiya Kumar, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM