खबरे |

खबरे |

वादे हर कोई करता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू’’ वादों को पूरा करना है: जयशंकर
Published : Jun 17, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Foreign Minister S. Jaishankar (file photo)
Foreign Minister S. Jaishankar (file photo)

भाजपा ने ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया है, जो बदरपुर के इको पार्क से शुरू हुई और..

New Delhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू’’ यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों तक पहुंचने के अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत यहां बदरपुर में आयोजित एक समारोह में यह बात कही।

जयशंकर ने बदरपुर में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के तापीय विद्युत संयंत्र क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इको पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव के बाद, वे (लोगों से किए वादों को) भूल जाते हैं, लेकिन मोदी सरकार में लोग आज (सेवाओं को उपलब्ध होते और परियोजनाओं को) पूरा होते देख रहे हैं।’’ दक्षिण दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इको पार्क का उद्घाटन दिसंबर में किए जाने की योजना है।

जयशंकर ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी और इस तरह की हरित परियोजना पर काम करने के लिए पार्टी सांसदों और स्थानीय नेतृत्व की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इको पार्क दिल्ली के लिए नए फेफड़े की तरह होगा। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस परियोजना का हिस्सा हैं। यह न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इसके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगा। मोदी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती। यह जो काम शुरू करती है उसे एक निश्चित समयसीमा में पूरा करती है।’’

बाद में, जयशंकर ने मीडिया से कहा कि वादे तो हर कोई कर सकता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू’’ वादों को ‘‘पूरा करना’’ है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के लिए ‘विकास’ पहली प्रतिबद्धता है, इसलिए यह प्रतिबद्धताओं का ‘तीर्थ’ है।’’

भाजपा ने ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया है, जो बदरपुर के इको पार्क से शुरू हुई और जयशंकर तथा भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।

मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बदरपुर के लोग यह भी देखेंगे कि ‘‘कौन सी सरकार काम करती है और कौन सी सरकार केवल वादे करती है।’’ उन्होंने कहा कि एक विदेश मंत्री के रूप में ‘‘मैं आपसे कह सकता हूं कि मैं दुनिया भर के देशों की यात्रा करता हूं, कई शहरों और राजधानियों को देखता हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को भारत में लाया जाए। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भी दृष्टिकोण यही है कि ‘‘जब भी वह विदेश में कोई ऐसा काम देखते हैं, जैसे नदी की सफाई या स्टेशन का निर्माण या नयी तकनीक को अपनाना, तो वह उन सर्वोत्तम तरीकों को भारत में भी लाना चाहते हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM