खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी को कांग्रेस से निष्कासित करें खरगे : भाजपा
Published : Dec 17, 2022, 1:00 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Kharge should expel Rahul Gandhi from Congress: BJP
Kharge should expel Rahul Gandhi from Congress: BJP

। राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ‘‘रिमोट से संचालित’’ नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए, जिसने भारत का ‘‘अपमान’’ किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है। राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है।

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की ‘‘पिटाई’’ की जा रही है।

भाटिया ने पत्रकारों से कहा कि अगर कांग्रेस अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो इसका मतलब यह होगा कि उनका बयान विपक्षी दल की मानसिकता को प्रतिबिंबित है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल कम और भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा अधिक बन गई है .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM