खबरे |

खबरे |

मेघवाल ने कानून मंत्री के रूप में कामकाज संभाला, रीजीजू ने दीं शुभकामनाएं
Published : May 18, 2023, 5:58 pm IST
Updated : May 18, 2023, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -pti
फोटो साभार -pti

रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

New Delhi: नौकरशाह से राजनीतिज्ञ बने अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को कानुन मंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उन्होंने किरेन रीजीजू की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है जिन्हें मंत्रिमंडल में अचानक किए गए फेरबदल में विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।

मेघवाल ने कामकाज संभालने के तुरंत बाद कहा कि न्यायपालिका के साथ कोई टकराव नहीं है और उनकी प्राथमिकता सभी के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच मधुर संबंध हैं और ये सौहार्दपूर्ण और संवैधानिक बने रहेंगे।’’

वह संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर रहे हैं। इस साल के आखिर में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेघवाल को नयी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी शीर्ष प्राथमिकता सभी को त्वरित न्याय दिलाने की होगी।’’

रीजीजू ने मेघवाल से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

ptipti

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद मेघवाल स्वतंत्र प्रभार के साथ विधि एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभालने वाले तीसरेमंत्री हैं। 

इससे पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के लोकसभा सदस्य रमाकांत खलप को 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की सरकार में कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

बाद में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अरुण जेटली 2000 से 2002 तक लगभग दो साल इसी पद पर रहे। इसके बाद वह भाजपा में कुछ समय तक महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम किया। जनवरी 2003 में वह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM