खबरे |

खबरे |

ऐलान के बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार ने लोगों को दी पहली गारंटी, ट्वीट कर किया ये वादा
Published : May 18, 2023, 2:56 pm IST
Updated : May 18, 2023, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार pti
फोटो साभार pti

कांग्रेस ने आज घोषणा की कि सिद्धरमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

बेंगलुरु : कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को राज्य की जनता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कांग्रेस ने आज घोषणा की कि सिद्धरमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘कन्नडिगा लोगों के हितों की रक्षा के लिए हम हमेशा मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहितैषी, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और सभी गारंटी को पूरा करने के लिए परिवार की तरह काम करेगी।’’

उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनका और शिवकुमार का हाथ एकसाथ उठाकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारी जनता का कल्याण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं।’’

दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी पिछले कुछ दिन से चल रही थी जिसका आज पटाक्षेप हो गया। 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM