खबरे |

खबरे |

मणिपुर में समाधान नहीं चाहती भाजपा, विवाद को लंबा खींचने का प्रयास: कांग्रेस
Published : Jun 19, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP does not want a solution in Manipur, trying to prolong the dispute: Congress
BJP does not want a solution in Manipur, trying to prolong the dispute: Congress

मणिपुर में डेढ़ महीने पहले मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

New Delhi:  कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले का समाधान नहीं चाहती और इसे लंबा खींचना चाहती है।पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शांति की अपील कब करेंगे?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर 49 दिनों से जल रहा है। क्या इसके 50वें दिन (मंगलवार को) प्रधानमंत्री इस संकट के बारे में एक भी शब्द बोले बिना विदेश रवाना हो जाएंगे?’’

वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘‘सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, हजारों बेघर हो गए, कई गिरजाघरों और पूजास्थलों को नष्ट कर दिया गया। राज्य का प्रशासन खुद समस्या का हिस्सा है, समाधान नहीं है। अब हिंसा मिजोरम तक फैल रही है।’’ उनका कहना है, ‘‘पिछले कई दिनों से मणिपुर के नेता प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं। लापरवाही के हर गुजरते दिन के साथ यह विश्वास पक्का होता जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा इस विवाद के समाधान में नहीं, बल्कि इसे लंबा खींचने में दिलचस्पी रखते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘स्वयंभू विश्वगुरु ‘मणिपुर की बात’ कब सुनेंगे? वह देश से बात कब करेंगे और शांति की अपील कब करेंगे? वह शांति बहाली में विफल रहने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री की जवाबदेही कब मांगेंगे?

मणिपुर में डेढ़ महीने पहले मेइती और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM