खबरे |

खबरे |

Hajj Yatra 2024: हज यात्रा पर गर्मी का कहर, 600 से अधिक लोगों की मौत, 68 भारतीयों ने भी गवाई जान
Published : Jun 20, 2024, 10:02 am IST
Updated : Jun 24, 2024, 9:44 am IST
SHARE ARTICLE
Hajj Yatra 2024 More than 600 people died while going for Hajj Including 68 Indians News In Hindi
Hajj Yatra 2024 More than 600 people died while going for Hajj Including 68 Indians News In Hindi

इनमें से ज्यादातर 323 मिस्र से हैं जबकि बाकी अलग-अलग देशों से हैं।

Hajj Yatra 2024: हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री सऊदी अरब के मक्का मदीना में जुट रहे हैं. इस बीच यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि मक्का में गर्मी के कारण 600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है. इनमें से ज्यादातर 323 मिस्र से हैं जबकि बाकी अलग-अलग देशों से हैं। वहीं मृतकों में 68 भारतीय भी शामिल हैं. इन सभी यात्रियों की मौत के लिए अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार ठहराया गया है.

एक राजनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में से एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी के कारण हुई. इस दौरान एक तीर्थयात्री घायल हो गया। ये आंकड़े मक्का के पास अल-मुयसम में अस्पताल के शवगृह से आए हैं। 

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा आंकड़ों के साथ कई देशों में मौतों की कुल संख्या 577 तक पहुंच गई है. राजनयिकों ने कहा कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुअस्सम में कुल 550 शव हैं।

बता दे कि हज यात्रा 14 जून को शुरू हुई थी। बुधवार को आखिरी दिन था। मक्का में पिछले 3 दिन में तापमान 46 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

जानकारी दे दें कि इस साल करीब 18 लाख हज यात्री हज के लिए पहुंचे हैं। इनमें से 16 लाख लोग दूसरे देशों के हैं। पिछले साल हज पर गए 240 हज यात्रियों की मौत हुई थी.

हज क्या है...
इस्लाम धर्म में 5 फर्ज में से एक फर्ज हज है। मान्यताओं के मुताबिक, हर मुस्लिम व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार इस फर्ज को पूरा करना होता है। 

 (For More News Apart from Hajj Yatra 2024 More than 600 people died while going for Hajj Including 68 Indians News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM