खबरे |

खबरे |

मणिपुर में भीड़ ने 2 महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़को पर घुमाया, गैंग रेप का आरोप
Published : Jul 20, 2023, 11:17 am IST
Updated : Jul 20, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आईटीएलएफ ने कहा कि वीडियो में भीड़ असहाय महिलाओं से छेड़छाड़ करती नजर आ रही है.

मणिपुर: मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां लोग और भी हिंसात्मक होते जा रहे हैं। इस बीच मणिपुर में दो महिलाओं को बिना कपड़ों के  बाजार में घुमाया गया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर #ManpurViolence के साथ पोस्ट किए जा रहे हैं.

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने आरोप लगाया है कि एक खेत में पहले दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं कुकी समाज की है। संगठन ने मामले में महिला आयोग और एसटी आयोग से कार्रवाई की मांग की है. 

आईटीएलएफ ने कहा कि वीडियो में भीड़ असहाय महिलाओं से छेड़छाड़ करती नजर आ रही है. महिलाएं रो-रोकर अपहर्ताओं से गुहार लगा रही हैं. यह घटना इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई की बताई जा रही है. इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण यह वीडियो तब सामने नहीं आ सका था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।

इस घटना का कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अल्का लांबा ने विरोध किया है. उन्होंने सभी सांसदों से अपील की है कि वे मानसून सत्र के दौरान मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में बात करें और इस मामले को सदन में उठाएं.

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM