खबरे |

खबरे |

शनिवार को रोजगार मेले के तहत 72,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Published : Jul 21, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्‍थानों पर आयोजित किया जाएगा।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को लगभग 72,000 युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्‍थानों पर आयोजित किया जाएगा। केन्‍द्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्‍य सरकारों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं।

पीएमओ ने कहा कि देशभर से चुने गए इन युवाओं को विभिन्‍न पदों पर नियुक्‍त किया जाएगा। ये युवा राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में सरकार में शामिल होंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक प्रयास है। इसके अधिक रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सार्थक अवसर उपलब्‍ध कराने और राष्‍ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए प्रेरक भूमिका निभाने की उम्‍मीद है।’’

नवनियुक्‍त व्‍यक्तियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्‍यम से प्रशिक्षण प्राप्‍त करने का अवसर भी मिलेगा। कर्मयोगी प्रारंभ विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त व्‍यक्तियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM