खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुन वाई टली
Published : Sep 21, 2024, 3:52 pm IST
Updated : Sep 21, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Hearing in defamation case against Rahul Gandhi postponed
Hearing in defamation case against Rahul Gandhi postponed

उन्होंने कहा कि अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए टाल दी है।

Rahul Gandhi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मानहानि के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को यहां एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई टल गई।

याचिकाकर्ता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को उपरोक्त मामले में वादी का बयान दर्ज होना था, लेकिन बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के कारण सभी अधिवक्ता उसमें व्यस्त रहे, जिसकी वजह से अदालत में कोई कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक अक्टूबर के लिए टाल दी है।

राहुल गांधी पर 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, इसे लेकर अगस्त 2018 में सुल्तानपुर जिले के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अदालत में मामला दर्ज कराया था।

राहुल ने 20 फरवरी 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था, इसके बाद उन्हें 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी।

इसके बाद अदालत की ओर से कई बार नोटिस जारी कर राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान व्यस्त होने के कारण वह अदालत नहीं पहुंच सके थे।

अदालत उन्हें सख्त लहजे में पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद 26 जुलाई को राहुल ने सुलतानपुर की अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराया था और कहा था कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह मामला दायर किया गया है।(pti)

(For more news apart from Hearing in defamation case against Rahul Gandhi postponed, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: rahul gandhi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM