खबरे |

खबरे |

श्रद्धा हत्याकांड ; आफताब का नार्को टेस्ट नहीं होगा आज
Published : Nov 21, 2022, 2:01 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 2:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Shraddha murder case; Aftab's narco test will not be done today
Shraddha murder case; Aftab's narco test will not be done today

लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को विश्लेषण परीक्षण सोमवार को नहीं किया जाएगा, भले ही इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू...

 New Delhi : लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को विश्लेषण परीक्षण सोमवार को नहीं किया जाएगा, भले ही इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम के साथ रविवार को विस्तृत चर्चा हुई।

अधिकारी ने कहा कि मामला लिया गया है, लेकिन नार्को विश्लेषण परीक्षण किए जाने से पहले, कई तरह की जांच किए जाने की आवश्यकता है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नार्को टेस्ट से पहले की जांच उसके भावनात्मक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए की जाएगी। यदि इनमें से कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो नार्को विश्लेषण परीक्षण नहीं होगा।

आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही है, ऐसे में दिल्ली पुलिस परीक्षण जल्द से जल्द कराने की कोशिश में जुटी है।

यहां रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में नार्को एनालिसिस टेस्ट किया जाएगा।

दिल्ली की एक अदालत ने 17 नवंबर के एक आदेश में शहर की पुलिस को पांच दिनों के भीतर नार्को विश्लेषण परीक्षण पूरा करने का निर्देश दिया था, जबकि यह स्पष्ट किया था कि वह उस पर (आरोपी पर) ‘थर्ड डिग्री’ का उपयोग नहीं कर सकती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM