खबरे |

खबरे |

गीता प्रेस पुरस्कार विवाद: केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कांग्रेस नेता अधीर चौधरी के दावों का किया खंडन
Published : Jun 22, 2023, 11:20 am IST
Updated : Jun 22, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे बैठक के बारे में भी नहीं बताया गया। यह सूचना भी नहीं दी गई कि यह पुरस्कार किसे दिया जाना है।

New Delhi: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को उनके इस दावे को खारिज कर दिया कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने के फैसले के बारे में उन्हें चयन मंडल ने सूचित नहीं किया था, जिसके वह सदस्य हैं। रेड्डी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि चयन मंडल की बैठक के बारे में संस्कृति मंत्रालय द्वारा कई बार चौधरी को जानकारी दी गई थी और उनके निजी सचिव ने इसे प्राप्त करने की पुष्टि की थी।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता पारंपरिक रूप से हमेशा गांधी शांति पुरस्कार के चयन मंडल की बैठकों में भाग लेते हैं, भले ही कोई भी पार्टी सत्ता में हो। इससे पूर्व, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गीता प्रेस को वर्ष 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयन मंडल की बैठक में न तो उन्हें आमंत्रित किया गया था और न ही फैसले के बारे में सूचित किया गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे बैठक के बारे में भी नहीं बताया गया। यह सूचना भी नहीं दी गई कि यह पुरस्कार किसे दिया जाना है। मुझे अखबारों से पता चला कि यह पुरस्कार किसे देने का फैसला किया गया है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM