खबरे |

खबरे |

दिल्ली हवाईअड्डे पर 38 करोड़ की कोकीन की तस्करी के आरोप में केन्याई महिला गिरफ्तार
Published : Jun 22, 2023, 12:36 pm IST
Updated : Jun 22, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Kenyan woman arrested for smuggling cocaine worth Rs 38 crore at Delhi airport
Kenyan woman arrested for smuggling cocaine worth Rs 38 crore at Delhi airport

आरोपी के बैग से मिली तीन शराब की बोतलों में 2.5 किलोग्राम कोकीन छिपा कर रखी गई थी।

New Delhi: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 38 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी कर रही एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कोकीन शराब की बोतलों में छिपा कर रखी गई थी।आरोपी, अदीस अबाबा होते हुए केन्या से आयी थी। सोमवार को हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उसे रोका गया और जांच की गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बैग से मिली तीन शराब की बोतलों में 2.5 किलोग्राम कोकीन छिपा कर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यात्री को यह बैग नैरोबी में दिया गया था जिसे दिल्ली पहुंचकर एक व्यक्ति के हवाले करना था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर 38.05 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त कर ली गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर 15 जून को एक अन्य केन्याई महिला को 13 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया था। यह कोकीन शराब की दो बोतलों में घोली गई थी। इस बीच अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर काम कर रही निजी एजेंसियों के दो कर्मचारियों के खिलाफ 2.42 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने को लेकर दो अलग मामले दर्ज किए। सीमा शुल्क ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ''दो लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से 4.63 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत तकरीबन 2.42 करोड़ रुपये है।'' तलाशी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM