खबरे |

खबरे |

Gold-Silver New Price: सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी, चांदी आई में स्थिरता, जानें आज का नया रेट
Published : Aug 22, 2024, 10:34 am IST
Updated : Aug 22, 2024, 10:34 am IST
SHARE ARTICLE
Gold-Silver New Price 22 august Gold became expensive and stability in silver Today News In Hindi
Gold-Silver New Price 22 august Gold became expensive and stability in silver Today News In Hindi

आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,800 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,240 रुपये दर्ज की गई.

Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन आ गया है, ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के आभूषण बनाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां रेट जरूर देख लें। राजधानी के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,800 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,240 रुपये दर्ज की गई. इसके साथ ही चांदी 92,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है.

सर्राफा कारोबारी और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने एक नीजी मीडिया को बताया कि सोने की कीमत में बढ़ोतरी और चांदी की कीमत में स्थिरता है. प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया। आज चांदी 92,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है. जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 92,000 रुपये पर बिक रही थी.

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. कल शाम 22 कैरेट सोना 68,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका. आज भी इसकी कीमत 68,800 रुपये तय की गई है। यानी कि कीमत 500 रुपये बढ़ गई है. इसके साथ ही बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खरीदा. आज इसकी कीमत 72,240 रुपये है. यानी कीमत 520 रुपये बढ़ गई है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोने के आभूषण खरीद रहे हैं तो गुणवत्ता को कभी नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही खरीदें आभूषण, यह है सोने की सरकारी गारंटी आपको बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) भारत की एकमात्र एजेंसी है जो हॉलमार्क तय करती है। सभी कैरेट पर अलग-अलग हॉल मार्क नंबर होते हैं, जिन्हें आपको सोना खरीदने से पहले देखना और समझना चाहिए।

(For more news apart from Gold-Silver New Price 22 august Gold became expensive and stability in silver Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM